छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में लड़कियों की लड़ाई , छुड़ाने पहुंचे आसपास के लोग …

By kadwaghut|12 Oct 2026, 4:10 PM
f X W

रायपुर: राजधानी रायपुर से एक वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हो रही है। वायरल वीडियो रामनगर गुढ़ियारी इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से लड़कियां आपस में लड़ती हुई नजर आ रही है और एक-दूसरे का बाल खींचते हुए दिख रही है। इस दौरान आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा है, जिनमें से कुछ लोग उन्हें छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। राम नगर चौकी पुलिस ने बताया की युवतियों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर गणेश विसर्जन या किसी जुलूस का प्रतीत हो रहा है। इस वीडियो को राम नगर गुड़ियारी इलाके का बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस को मारपीट या वीडियो को लेकर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Articles

Back to top button