राजनांदगांव : खुर्सीपार में देवी भागवत कथा शुरू, भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु…
बाजार चौक खुर्सीपार (कबीर मठ नादिया) में 11 से 19 अक्टूबर तक श्रीमद् देवी भागवत महापुराण हो रहा। कथावाचन का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक है। इसमें प्रथम दिवस 11 अक्टूबर को कलश यात्रा, व्यास वेदी, पुराण पूजन, महात्म्य कथा हुई।
12 को मंगलाचरण, हयग्रीव कथा, मधु कैटभ आदि कथा, 13 को जरुकारु मुनि, महिषासुर वध, ध्रुव संधि, भृगु विष्णु साय, 14को कालिका रक्त बीज, सेयूत, नहुष राजा की कथा, 15 को शारयात राजा की कथा, गंगा नदी की उत्पत्ति, समेरु पर्वत का वर्णन, 16 को गंगा, रमा, सरस्वती षष्ठी देवी कथा, तुलसी विवाह कथा, 17 को अरुण सुर ब्रह्मा का वरदान व भ्रमरी की चरित्र, सती चरित्र, शिव विवाह, 18 को गायत्री कथन, गौतम आश्रम की महिमा, शाय वर्णन, मणिद्वीप कथा, चढ़ोत्तरी व अंतिम दिन 19 अक्टूबर को गीता तुलसी, वर्षा हवन, पूर्णाहुुति, महाप्रसादी। भागवत महापुराण के प्रवचनकर्ता भगवती आश्रम शांतिकुंज महाकाली मंदिर डौंडी लोहारा पं. राजेंद्र प्रसाद दुबे हैं।




