छत्तीसगढ़

CG : युवा सोच से मजबूत होगा लोकतंत्र: साई बाबा आदर्श कॉलेज में पोस्टर व टेम्पलेट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन …

By kadwaghut|12 Oct 2026, 12:57 PM
f X W

अम्बिकापुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में साई बाबा आदर्श महाविद्यालय, डिगमा, अम्बिकापुर में ‘जागरूक मतदाता, सशक्त लोकतंत्र’ विषय पर टेम्पलेट एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं को मतदान के महत्व, मताधिकार के प्रति जागरूकता तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराना था। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर तथा टेम्पलेट तैयार कर निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं जागरूक मतदान का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की सहभागिता को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं स्वीप नोडल अधिकारी सुमन मिंज के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में जिला निर्वाचन कार्यालय से रजनीश मिश्रा एवं प्रीति तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार पोस्टरों एवं टेम्पलेट का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता, विषयवस्तु एवं मतदाता जागरूकता संबंधी संदेशों के आधार पर मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की स्वीप समिति के सदस्य डॉ. अजय कुमार तिवारी, देवेंद्र दास सोनवानी एवं आकांक्षा श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर स्वीप कैंपस एम्बेसडर निशा निषाद एवं चंद्र प्रकाश सहित स्वीप, निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों तृप्ति साहू, एकता रानी साहू, हृदय यादव, हिमांशु शर्मा, आशीष दास, मनीष कुमार रवि, श्रवण आयाम, अमित मरावी, संजू लकड़ा, जैनेट कुजूर एवं सात्विक राज ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

READ ALSO  राजनांदगांव : बैलेट पेपर से चुनाव की मांग करने वाली कांग्रेस त्रिपुरा में बैलेट में ही खाई मात- अग्रहरि

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, मतदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भूमिका समझने एवं अन्य नागरिकों को भी मतदान के लिए जागरूक करने का संदेश दिया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button