छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सत्र के 3 महीने छुट्टी-हड़ताल में उलझे, अब तिमाही की बारी…

By kadwaghut|18 Sep 2026, 10:27 AM
f X W

राजनांदगांव , नया शिक्षा सत्र 16 जून से शुरु हुआ और यह माह ऐसे ही निकल गया। जुलाई माह तक कई स्कूलों में किताबें नहीं पहुंची। जुलाई और अगस्त के आधे दिन नियमित क्लास लगी। फिर 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच स्कूलों में त्योहारी अवकाश से पढ़ाई प्रभावित रही।

इसी बीच प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों की हड़ताल चली। इस कारण स्कूलों में तिमाही परीक्षा का सिलेबस पूरा नहीं हो पाया जबकि शिक्षा विभाग तिमाही के लिए सिलेबस पूरा होने का दावा कर रहा। शिक्षा विभाग ने तिमाही परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया है। जिले में 21 सितंबर से 30 सितंबर के बीच बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर एक साथ पहली से बारहवीं तक परीक्षा होगी। डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल का कहना है अप्रैल में क्लासेस लगी जिसका फायदा मिला, शिक्षकों को समय पर कोर्स पूरा कराने कहा था।

जुलाई-अगस्त में पर्व पर अवकाश, पढ़ाई प्रभावित अगस्त में स्कूली बच्चे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के अभ्यास में व्यस्त रहे। 26 को ईद, 28 को रक्षा बंधन, 4 सितंबर को जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, तीज पर्व का अवकाश पड़ा। रथयात्रा, हरेली और पोला जैसे पर्व में पढ़ाई प्रभावित रही।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  PWD सचिव ने परखी विकास कार्यों की गुणवत्ता, पुल और सड़कों का लिया जायजा

Related Articles

2

Back to top button