कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़

CG : मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना से सविता सरकार को मिली 20 हजार की सहायता ….

By kadwaghut|12 Oct 2026, 12:52 PM
f X W

उत्तर बस्तर कांकेर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में पी.व्ही. 107 निवासी सविता सरकार को मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 20 हजार की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। सांसद भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक विक्रम देव उसेंडी एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार ने उन्हें चेक वितरित किया। सविता सरकार इस राशि का उपयोग अपने घर के जारूरी कामों में करेंगी। उन्होंने सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन से मिली यह राशि उनके सपने को पूरा करने में सहायक होगी।

वरिष्ठ श्रमिकों को आर्थिक संबल देने की पहल

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना छत्तीसगढ़ के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को 20 हजार की एकमुश्त सहायता दी जाती है। यह राशि श्रमिकों को जीवन के इस पड़ाव पर आर्थिक संबल प्रदान करने में सहायक है। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से सविता सरकार तक योजना का लाभ पहुंचना शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाने की पहल को दर्शाता है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिलेगी राहत? हरिद्वार और वैष्णो देवी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज

Related Articles

Back to top button