छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : 5 यात्री बसों में मिली खामियां, 15 हजार 300 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया…

By kadwaghut|11 Oct 2026, 3:25 PM
f X W

महासमुंद । परिवहन आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला एवं परिवहन विभाग के कर्मचारियों द्वारा आज यात्री बसों की रायपुर रोड, महासमुंद में जांच की गई।

जिला परिवहन अधिकारी द्वारा जांच के दौरान यात्री बसों में ड्राइवर का लाइसेंस, फिटनेस, प्रदूषण, बीमा, परमिट एवं अन्य सुरक्षा की दृष्टिकोण से आवश्यक मापदंडों की जांच की गई। जांच में 05 यात्री बसों में पाई गई कमियों पर मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुए 15 हजार 300 रुपए का शमन शुल्क वसूल की गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : 5 मौतों का दर्द देखा, 80 बेसहारा मवेशियों को दिया आसरा…

Related Articles

Back to top button