छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : संकल्प का बजट, विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप: शर्मा…

राजनांदगांव | बजट को पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने विकसित भारत का रोडमैप बताते हुए स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप यह बजट छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है। शर्मा ने विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र पर दिए गए फोकस को ऐतिहासिक बताया।
शक्तिपीठ भ्रमण योजना, सिरपुर विकास के लिए 36 करोड़, ईको टूरिज्म के लिए फिक्की के साथ 500 करोड़ का एमओयू और मैनपाट-जशपुर में पर्यटन स्थलों का विकास प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा। राजनांदगांव और नवा रायपुर में इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स के लिए 10 करोड़ का प्रावधान व्यापार जगत को नई दिशा देगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
अगली खबर लोड हो रही है...



