छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से ओमप्रकाश सेन ने की सौजन्य भेंट

By kadwaghut|01 Sep 2025, 4:11 PM
f X W

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में  स्थित उनके कार्यालय में ओमप्रकाश सेन ने सौजन्य मुलाकात की। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 3 दिवसीय आईडीसी कैम्प में छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधि ओमप्रकाश सेन ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

    
       शासकीय कचना धुरवा कॉलेज, छुरा जिला – गरियाबंद में बी कॉम तीसरे सेमेस्टर के छात्र ओमप्रकाश सेन, ग्राम दादरगांव पुराना निवासी हैं। कैम्प से लौटने के उपरांत उन्होंने मंत्री यादव से मुलाकात की। मंत्री यादव ने ओमप्रकाश सेन को राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की भागीदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है। प्रदेश के छात्र राष्ट्रीय मंचों पर सहभागिता कर समाज और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने ओमप्रकाश सेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह सामाजिक व शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान देते हुए आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कोरबा मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ, नियमित जांच व निःशुल्क इंसुलिन की सुविधा...

Related Articles

2

Back to top button