छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष बने अंकुर, सदस्यों ने दी बधाई…

By kadwaghut|11 Oct 2026, 10:52 AM
f X W

राजनांदगांव | गंज लाइन दुर्गा उत्सव समिति द्वारा गत दिनों मां दुर्गा के पावन पंडाल के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मोहल्ले के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। इसी अवसर पर आगामी दुर्गा उत्सव के सफल आयोजन के लिए समिति की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, सचिव अंकेश बाफना और सौरभ पोरवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज लड्ढा, उपाध्यक्ष वैभव अग्रवाल एवं प्रतीक पोरवाल नियुक्त किए गए। वहीं सह-सचिव शशांक अग्रवाल (बिट्टू) एवं स्वराज चितलांगिया तथा सह-कोषाध्यक्ष अश्विन लड्ढा सहित अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। समिति द्वारा आगामी नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाने हेतु विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार

Related Articles

Back to top button