छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नवरात्रि पर यश वाटिका में गरबा-डांडिया की धूम, हर शाम सजेगी उत्सव की महफिल…

By kadwaghut|11 Oct 2026, 11:06 AM
f X W

राजनांदगांव , नवरात्रि पर गरबा और डांडिया की धुन पर थिरकने के लिए शहरवासियों को तैयार होने का मौका मिलने जा रहा है। संस्कारधानी राजनांदगांव में 11 से 19 अक्टूबर तक नौ दिनों के लिए नवरंग गरबा नाइट का आयोजन किया जाएगा। नंदई-मोहारा रोड स्थित यश वाटिका के सामने गरबा का मंच सजेगा। खास बात यह है कि आयोजन में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

आयोजन में गरबा और डांडिया के साथ रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक परिधानों का आकर्षण देखने को मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम को युवाओं के साथ ही परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में गरबा प्रेमियों को एक साथ उत्सव मनाने का अवसर मिलेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : दंतेश्वरी मंदिर में रील बनाने पर रोक, नवरात्रि में फोटो-वीडियो भी प्रतिबंधित ...

Related Articles

Back to top button