छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : नवरात्रि आज से शुरू, मां आदिशक्ति के स्वागत में घंटों सड़क पर डटे रहे भक्त…
राजनांदगांव | संस्कारधानी राजनांदगांव में आदिशक्ति मां दुर्गा का आगमन शुरू हो गया है। शहर की कुछ समिितयां मां की प्रतिमा स्थापना के लिए प्रसिद्ध है। इनमें से एक सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति शिव मंदिर बांसपाई पारा है। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा दो दिन पहले ही लाई गई है।
मां दुर्गा का स्वागत भजन-कीर्तन, आकर्षक आतिशबाजी के साथ किया। मां के स्वागत के लिए भक्तों की भीड़ घंटों सड़क पर खड़ी रही। इस भीड़ में कोई हाथ जोड़े प्रार्थना करता रहा, तो कोई दोनों हाथ बांधकर मंत्रमुग्ध होकर माता को निहारता रहा। जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा।
अगली खबर लोड हो रही है...




