Uncategorized

Rajnandgaon : स्वर्गीय विक्रम राजपूत स्मृति जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन ….. फ्रैंक ब्रदर्स राजनांदगाँव बना विजेता, NFC डोंगरगढ़ उपविजेता

By kadwaghut|05 Oct 2026, 8:26 PM
f X W

राजनांदगांव। फ्रैंक ब्रदर्स फुटबॉल क्लब, राजनांदगांव द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक समापन हुआ। प्रतियोगिता में डोंगरगांव, डोंगरगढ़, छुईखदान, खैरागढ़, कवर्धा, मनेरी, फ्रैंक ब्रदर्स एवं राजनांदगांव जूनियर बॉयज सहित कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया।

Advertisement
Advertisement

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राजनांदगांव DFA की सीनियर पुरुष टीम के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन करना था, जो एनटीपीसी कोरबा में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में राजनांदगांव का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी क्रम में खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ संतोष ट्रॉफी टीम के लिए भी परखा जाएगा।

पहले दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में राजनांदगांव जूनियर बॉयज ने खैरागढ़ को पेनल्टी शूटआउट में, डोंगरगढ़ ने कवर्धा को 2-0, डोंगरगांव ने छुईखदान को 2-0 तथा फ्रैंक ब्रदर्स ने मनेरी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजनांदगांव श्री अभिषेक सिंह उपस्थित रहे।

दूसरे दिन सेमीफाइनल में डोंगरगढ़ ने राजनांदगांव जूनियर बॉयज को पेनल्टी शूटआउट में तथा फ्रैंक ब्रदर्स ने डोंगरगांव को पेनल्टी शूटआउट में हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस अवसर पर सांसद राजनांदगांव श्री संतोष पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

फाइनल मुकाबला फ्रैंक ब्रदर्स एवं डोंगरगढ़ के बीच खेला गया, जो निर्धारित समय तक 0-0 से बराबर रहा। रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में फ्रैंक ब्रदर्स ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया, जबकि डोंगरगढ़ उपविजेता रहा।

खेल विकास के लिए अतिथियों ने दिया सहयोग का आश्वासन

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में राजनांदगांव नगर निगम के महापौर श्री मधुसूदन यादव, श्री सुमित उपाध्याय, प्रदेश मंत्री–क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ तथा श्री अंजुम अल्वी, डायरेक्टर, IB Group विशेष रूप से उपस्थित रहे।

READ ALSO  सेवा की कहानी-एक शौचालय ने बदली पूरे परिवार की सोच

इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने राजनांदगांव में फुटबॉल एवं अन्य खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने विशेष रूप से फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए उपयुक्त खेल मैदान की व्यवस्था एवं विकास की दिशा में सहयोग करने की बात कही।

क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री श्री सुमित उपाध्याय जी ने आयोजन समिति को बधाई एवं धन्यवाद देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन एवं उनके आगे के सफर में हरसंभव सहयोग प्रदान करने की बात कही।

वहीं IB Group के डायरेक्टर श्री अंजुम अल्वी जी ने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने के लिए IB Group भविष्य में भी उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा तथा खेल प्रतिभाओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।

यह प्रतियोगिता राजनांदगांव के बेहतरीन फुटबॉलर स्वर्गीय श्री विक्रम सिंह राजपूत जी की पुण्य स्मृति में आयोजित की गई।

प्रतियोगिता का आयोजन फ्रैंक ब्रदर्स फुटबॉल क्लब, राजनांदगांव द्वारा किया गया तथा इसे IB Group – ABIS Food & Proteins Pvt. Ltd. द्वारा अपने Sports Development Programme – An IB Group CSR Initiative के अंतर्गत प्रायोजित किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में मॉर्निंग क्लब के समस्त सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। इनमें विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रंजीत पंड्रे, तरन अरोरा, प्रांजल साहू , सौरभ मेहर, मोनू प्रजापति,निखिल कनोरिया एवं समस्त खिलाड़ियों का उल्लेखनीय योगदान रहा। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

फुटबॉल संघ की ओर से श्री शिवम यादव ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, आयोजन समिति के सदस्यों, समस्त स्पॉन्सर्स एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग एवं प्रयासों से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच मिला।

READ ALSO  अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय फुटबॉल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय फुटबॉल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना और उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins