Uncategorized

सेवा की कहानी-एक शौचालय ने बदली पूरे परिवार की सोच

By kadwaghut|02 Oct 2026, 10:06 PM
f X W

राजनांदगांव, 02 अक्टूबर 2026। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने और प्रत्येक परिवार को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की इस पहल से ग्रामीण परिवारों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। विकासखंड डोंगरगढ़ के ग्राम भोथली की श्रीमती रजनी देवांगन का परिवार इसका प्रेरणादायक उदाहरण है।

Advertisement
Advertisement

शौचालय नहीं होने से परिवार को होती थी परेशानी

श्रीमती रजनी देवांगन सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखती हैं। उनके घर में पहले पक्का शौचालय नहीं था। ऐसे में परिवार के सदस्यों, विशेषकर महिलाओं और छोटे बच्चों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता था। इससे उन्हें असुविधा के साथ-साथ असुरक्षा और संकोच का सामना करना पड़ता था।

इसी दौरान ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत व्यक्तिगत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए आवेदन लिए जा रहे थे। ग्राम पंचायत की स्वच्छताग्राही दीदी ने रजनी देवांगन को योजना की जानकारी दी और घर में शौचालय निर्माण के महत्व के बारे में समझाया।

शौचालय निर्माण के लिए मिली 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

योजना की जानकारी मिलने के बाद श्रीमती रजनी देवांगन ने हितग्राही के रूप में अपना नाम दर्ज कराया। इसके बाद उनके घर में व्यक्तिगत घरेलू शौचालय का निर्माण पूरा हुआ। शौचालय निर्माण के पश्चात शासन की ओर से उन्हें 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त हुई।

घर में शौचालय बनने से परिवार को खुले में शौच से मुक्ति मिली। अब परिवार के सभी सदस्यों को घर में ही स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक शौचालय की सुविधा उपलब्ध है।

READ ALSO  CG : आरोपी टामन सोनवानी की सुरक्षा में बड़ी चूक, जेल प्रहरी बर्खास्त ...

आसपास के लोगों को भी कर रहीं जागरूक

श्रीमती रजनी देवांगन ने बताया कि पहले घर में शौचालय नहीं होने से परिवार को काफी परेशानी होती थी। अब घर में ही शौचालय की सुविधा मिलने से बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों को राहत मिली है।

परिवार के सभी सदस्य नियमित रूप से शौचालय का उपयोग कर रहे हैं और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

श्रीमती रजनी देवांगन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत घरेलू शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण की यह पहल ग्रामीण परिवारों को स्वच्छता, सुविधा और सुरक्षित जीवनशैली से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins