छत्तीसगढ़

मोहला : औंधी, आमाटोला और आलकन्हार में सेवा सेतु अभियान शिविर …

By kadwaghut|05 Oct 2026, 11:36 AM
f X W

मोहला । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान शिविर के तहत 5 अक्टूबर, सोमवार को मानपुर, अंबागढ़ चौकी और मोहला विकासखंड में शिविर आयोजित किए जाएंगे। मानपुर विकासखंड का शिविर औंधी में होगा, जिसमें साल्हेभट्टी, औंधी, बागडोगरी, बोड़ेगांव, नवागांव, गड़डोमी, पेंदोड़ी, सरखेड़ा, मोरचुल, जामड़ी, सीतागांव, हलांजूर, मदनवाड़ा, कारेकट्टा और हुरेली सहित 15 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। इसी तरह अंबागढ़ चौकी विकासखंड के आमाटोला में आयोजित शिविर में लाताकोड़ो, रेंगाकठेरा, डोंगरगांव, रेनूटोला, बिटाल, जोरातराई, जादूटोला, कौडूटोला, चिखली, ढाटूटोला, खुर्सीपार, मांगाटोला, बांधाबाजार और गुण्डरदेही सहित 17 ग्राम पंचायतों के लोग शामिल होंगे। वहीं मोहला विकासखंड के आलकन्हार में होने वाले शिविर में रानाटोला, घावड़ेटोला, मरारटोला, तेलीटोला, आलकन्हार, चापाटोला, देवरसूर, रेंगाकठेरा, कोर्रामटोला और पांडरवानी सहित 10 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। इस प्रकार तीनों स्थानों पर आयोजित शिविरों में कुल 42 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  आयुर्वेद को मिलेगा बढ़ावा, छत्तीसगढ़ में 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक बड़ा लक्ष्य

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins