छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : पहले साधन की तलाश, अब तय समय पर सफर का भरोसा …

By kadwaghut|05 Oct 2026, 11:58 AM
f X W

ग्रामीण क्षेत्रों में जन सुविधाओं के विस्तार के साथ मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना की एक वर्ष की यात्रा

Advertisement
Advertisement

सूरजपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ग्रामीण नागरिकों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दूरस्थ अंचलों तक सार्वजनिक परिवहन का विस्तार कर रही है।

        गांव से स्कूल जाना हो या कॉलेज, किसी मरीज को अस्पताल ले जाना हो या जिला और ब्लॉक मुख्यालय में जरूरी काम से पहुंचना हो, ग्रामीण क्षेत्रों में इन रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सुगम यात्री परिवहन हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। कई दूर-दराज के गांवों में नियमित बस सुविधा उपलब्ध नहीं होने से लोगों को निजी साधनों या उपलब्ध अन्य वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था। ऐसे में समय पर पहुंचना कई बार चुनौती बन जाता था। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के संचालन से अब इन क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा का विस्तार हुआ है और ग्रामीणों के लिए जरूरी स्थानों तक पहुंचना पहले की तुलना में आसान हुआ है।        छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के एक वर्ष पूरे होने पर सूरजपुर जिले में इसका प्रभाव ग्रामीण आवागमन में दिखाई दे रहा है।

ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों तक सुलभ सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की शासन की यह पहल सूरजपुर जिले में आवागमन की सुविधा को विस्तार दे रही है। जिले के ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों को बस सेवा से जोड़ा गया है, जहां नियमित यात्री परिवहन की सुविधा सीमित थी।

इससे ग्रामीण नागरिकों की आवश्यक सेवाओं और प्रमुख केंद्रों तक पहुंच सुगम हो रही है।

READ ALSO  CG : तलाक देने से किया इनकार तो शिक्षक की पत्नी और सास ने की पिटाई, FIR दर्ज…
       इसका लाभ विद्यार्थियों से लेकर मरीजों और आम ग्रामीण परिवारों तक पहुंच रहा है। स्कूली बच्चों के लिए स्कूल पहुंचना, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए कॉलेज जाना और ग्रामीणों के लिए अस्पताल, बाजार, तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचना सुगम हुआ है। जरूरी शासकीय कार्यों के साथ रिश्तेदारी और अन्य सामाजिक जरूरतों के लिए भी ग्रामीणों को आवागमन का एक नियमित विकल्प उपलब्ध हुआ है।        मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक सार्वजनिक परिवहन की पहुंच बढ़ाने की पहल जरूरत के समय परिवारों का सहारा बन रही है। नवापारा की श्रीमती सुनैना के लिए यह सुविधा उनके परिवार से जुड़े एक जरूरी अनुभव का हिस्सा बनी। वे बताती हैं कि पहले जरूरी कार्यों के लिए समय पर घर से निकलने से पहले आवागमन के साधन की चिंता रहती थी।कभी बाइक उपलब्ध हो जाती थी तो कभी साधन नहीं मिलने से परेशानी होती थी। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा शुरू होने के बाद उन्हें राहत मिली। वे अपने बच्चों को अस्पताल लेकर गईं, तो बस के माध्यम से समय पर अस्पताल पहुंच सकीं और बच्चों का इलाज समय पर हो पाया। श्रीमती सुनैना इसके लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना की एक वर्ष की यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं के विस्तार के प्रति राज्य शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। योजना के माध्यम से गांवों को प्रमुख केंद्रों से जोड़कर ग्रामीण नागरिकों के लिए स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बाजार और शासकीय कार्यालयों तक पहुंच सुगम बनाई गई है। सुलभ आवागमन की यह सुविधा दैनिक जीवन की कठिनाइयों को कम करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका के अवसरों तक ग्रामीणों की पहुंच बढ़ाने में सहायक बन रही है। जिससे ग्रामीणों की राह अब पहले से अधिक आसान हुई है।

READ ALSO  राजनांदगांव : जागव-बोटर जाबो कार्यक्रम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन के लिए किया जा रहा जागरूक…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins