CG : माणिक मेहता, हत्या, आत्महत्या या हार्ट फेल …
भिलाई: रायपुर डी डी नगर क्षेत्र में रहने वाले चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता माणिक मेहता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है, जिसमें हत्या, आत्महत्या या हार्ट फेल जैसी संभावनाएं जताई जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। मौत के समय किचन में काम करते हुए दिख रहे हैं फोटो में
स्थानीय लोगों के मुताबिक माणिक मेहता सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। अचानक हुई इस घटना से उनके परिचित और सामाजिक संगठन भी स्तब्ध हैं। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके। प्राथमिक जांच में किसी बाहरी संघर्ष के संकेत स्पष्ट नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना को नकार नहीं रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह मामला प्राकृतिक मौत, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से जुड़ा है।



