छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान से मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं का हो रहा विस्तार…

By kadwaghut|02 Oct 2026, 4:14 PM
f X W

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर । प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत बिलासपुर जिले में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क प्रसवपूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय पर पहचान और प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भवती महिलाओं की जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और गर्भावस्था के दौरान संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान के उद्देश्य से निजी क्षेत्र के रेडियोलॉजिस्ट एवं सोनोलॉजिस्ट भी इस अभियान से स्वैच्छिक रूप से जुड़े हैं। जिले में निजी क्षेत्र के 16 रेडियोलॉजिस्ट एवं सोनोलॉजिस्ट द्वारा निःशुल्क सोनोग्राफी सेवा प्रदान की जा रही है। इनके सहयोग से गर्भवती महिलाओं को आवश्यक जांच की सुविधा उनके नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध हो रही है।

वर्ष 2024 से 2026 तक कुल 2,157 गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी सेवा’’ का लाभ मिला है। सोनोग्राफी के माध्यम से गर्भावस्था से संबंधित संभावित जटिलताओं एवं उच्च जोखिम की समय पर पहचान करने में मदद मिली, जिससे जरूरतमंद महिलाओं को समय पर आवश्यक उपचार, परामर्श एवं प्रबंधन उपलब्ध कराया जा सका। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच एवं विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने की यह पहल सुरक्षित मातृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  गौरव पथ में निगम की संपत्ति पर सवाल: प्रवेश द्वार के लोहे के एंगल काटकर ले जा रहे लोग, अनुमति किसकी?

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins