छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : नशे से दूर रखने युवाओं को खेलों से जोड़ने की पहल…

By kadwaghut|02 Oct 2026, 4:32 PM
f X W

मादक पदार्थों पर नियंत्रण के लिए जिले में चलेगा विशेष अभियान, स्कूल-कॉलेजों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर । मादक पदार्थों पर नियंत्रण और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 2 अक्टूबर को युवाओं को खेलों एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर के अनुमोदन से समाज कल्याण विभाग ने संबंधित विभागों के सहयोग से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

   स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के वर्ष 2026-2029 के दृष्टिकोण के अनुरूप मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के विभागों तथा संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। इसी क्रम में 16 अगस्त 2026 से एक वर्ष के लिए विशेष अभियान की गतिविधियों का कैलेंडर तैयार किया गया है। जागरूकता गतिविधियां विभागों के नियमित दायित्वों के हिस्से के रूप में पूरे वर्ष जारी रहेंगी। निर्धारित पखवाड़ों में पूरे राज्य में एक साथ विशेष अभियान चलाया जाएगा।
जिले में जनवरी 2027 के प्रथम पखवाड़े में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मार्च के प्रथम पखवाड़े में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का अवलोकन किया जाएगा। अप्रैल के प्रथम पखवाड़े में युवाओं के लिए खेल एवं अन्य गतिविधियां आयोजित होंगी। जुलाई के प्रथम पखवाड़े में शिक्षण परिसरों का नशामुक्त परिसर के रूप में सत्यापन किया जाएगा। अगस्त 2027 के प्रथम पखवाड़े में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पुनः जागरूकता कार्यक्रम होंगे।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बस्तर ओलंपिक के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, तीन चरणों में होगा खेलों का आयोजन

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins