छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

गौरव पथ में निगम की संपत्ति पर सवाल: प्रवेश द्वार के लोहे के एंगल काटकर ले जा रहे लोग, अनुमति किसकी?

गौरव पथ में निगम की संपत्ति पर सवाल: प्रवेश द्वार के लोहे के एंगल काटकर ले जा रहे लोग, अनुमति किसकी?

By kadwaghut|30 Sep 2026, 12:39 PM
f X W

राजनांदगांव। गौरव पथ में पूर्व में लगाए गए प्रवेश द्वार को हटाए जाने के बाद अब उसके बचे हुए लोहे के ढांचे को काटकर ले जाने का मामला सामने आया है। मौके पर कुछ लोग मशीन की मदद से लोहे के एंगल को टुकड़ों में काटते और हटाते दिखाई दिए।

Advertisement
Advertisement

बताया जा रहा है कि प्रवेश द्वार में लगी एल्युमिनियम प्लेट पहले ही हटाई जा चुकी है, जबकि अब लोहे के एंगल भी काटे जा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह कार्य नगर निगम की अनुमति और निगरानी में किया जा रहा है, या कोई व्यक्ति बिना अनुमति निगम की संपत्ति ले जा रहा है?

मामले में नगर निगम को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि उक्त लोहे का सामान निगम द्वारा अधिकृत रूप से हटवाया अथवा नीलाम किया गया है या नहीं। यदि बिना अनुमति सामग्री ले जाई जा रही है तो निगम की लाखों रुपये की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।कडुवाघूंट समाचार

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  एग्रीस्टैक में प्रत्येक पात्र किसान का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें, कोई भी वास्तविक किसान न रहे वंचित

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins