DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : सेवा ही संकल्प अभियान के तहत विशेष सेवा शिविर आयोजित …

By kadwaghut|02 Oct 2026, 4:51 PM
f X W

अम्बिकापुर : ‘‘सेवा ही संकल्प अभियान 2026’’ के अंतर्गत केदारपुर पानी टंकी स्थित पुराने नगर निगम कार्यालय भवन में विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर निगम क्षेत्र के 09 वार्डों के हितग्राहियों ने उपस्थित होकर विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।

Advertisement
Advertisement

शिविर में वार्ड क्रमांक 05, 09, 15, 16, 17, 18, 19, 27 एवं 28 के हितग्राही शामिल हुए। इस दौरान व्यापार अनुज्ञप्ति के कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए व्यापार अनुज्ञप्ति जारी किए जाने की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है।

विशेष सेवा शिविर के माध्यम से नागरिकों को स्थानीय स्तर पर नगरीय निकाय की सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने तथा उनके आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने की दिशा में पहल की गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : मंत्रिपरिषद के निर्णय

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins