DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित …

By kadwaghut|02 Oct 2026, 4:49 PM
f X W

शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया 22 यूनिट रक्तदान

Advertisement
Advertisement

अम्बिकापुर : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, अम्बिकापुर में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 22 यूनिट रक्तदान किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व के संबंध में जागरूक करते हुए बताया गया कि स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
शिविर के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा रक्तदान करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके इस सेवाभावी एवं सामाजिक योगदान की सराहना की गई।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना तथा रक्तदान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins