छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने किया वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान…

By kadwaghut|02 Oct 2026, 3:15 PM
f X W

रायपुर । अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय और लंबे समय से अपना योगदान दे रहे सात वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement

अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वालों का सम्मान
सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों में मॉर्निंग वॉकर्स, समाजसेवी, सेवानिवृत्त बैंकर और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं शामिल रहीं। फाउंडेशन ने उनके समर्पण, उपलब्धियों और समाज के प्रति निरंतर सेवा को सम्मानित किया।

स्नेह के प्रतीक के रूप में भेंट किया कॉफी मग
सम्मान समारोह के दौरान सभी सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों को स्नेह और सम्मान के प्रतीक के रूप में कॉफी मग भेंट किए गए। ये उपहार सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन जी.के. भटनागर और एम्पीरिया सफायर ग्रीन के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र बापना की ओर से प्रदान किए गए।

वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को किया याद
कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, समर्पण और सामाजिक योगदान को रेखांकित किया गया। आयोजकों ने कहा कि समाज के निर्माण और बेहतर भविष्य की दिशा में वरिष्ठ नागरिकों का योगदान महत्वपूर्ण है।

सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करते हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ROLBOL Youth Conclave में जुटेंगे मंत्री और बॉलीवुड स्टार

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins