छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : सेवा संकल्प अभियान से जनता तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : विधायक…

By kadwaghut|02 Oct 2026, 3:33 PM
f X W

भकुर्रा नवापारा के जिला स्तरीय शिविर में 392 मांगों में से 356 का निराकरण
आठ महिला समूहों को 48 लाख रुपए की सहायता, हितग्राहियों को मिले आयुष्मान कार्ड और आवास की चाबी

Advertisement
Advertisement

वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आज तखतपुर विकासखंड के भकुर्रा नवापारा में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि जनता की सेवा करना और शासकीय योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। शिविर में प्राप्त 392 मांगों में से 356 का निराकरण किया गया। इसके अलावा दो शिकायतें भी प्राप्त हुईं। आठ महिला समूहों को 48 लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई। हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी प्रदान करने के साथ अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया गया। वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया।

     विधायक  सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सरकार महिलाओं, किसानों और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला जैसी योजनाओं से परिवारों को संबल मिल रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनप्रतिनिधि और प्रशासन गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनका समाधान कर रहे हैं।  सिंह ने कहा कि पात्र जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। महिलाओं की आर्थिक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि स्वसहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

हर्षिता पांडे ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ और समस्याओं के समाधान का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप ने महिलाओं से स्वसहायता समूहों से जुड़कर आजीविका के अवसरों का लाभ लेने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। जनपद पंचायत अध्यक्ष माधवी वस्त्रकार ने कहा कि सरकार की योजनाएं जीवन के विभिन्न चरणों में परिवारों का सहारा बनती हैं। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के पोषण, टीकाकरण और शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर में अपनी समस्याएं दर्ज कराने और योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। जनपद सदस्य गीता यादव ने भी शिविर को संबोधित किया।

READ ALSO  CG : सुधा ओपन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई शहीद भगत सिंह जयंती…
    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  संदीप अग्रवाल ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके नजदीक ही शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराना और समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। इससे लोगों को अपने कामकाज छोड़कर दूर कार्यालयों तक नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों को अपनी मांगें एवं शिकायतें प्रस्तुत करने तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  वीरेंद्र बहादुर पंचभाई सहित जनपद सदस्यगण, अन्य जनप्रतिनिधि, सरपंच, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins