DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : राज्यपाल डेका ने गांधी जयंती पर की साफ-सफाई …

By kadwaghut|02 Oct 2026, 3:33 PM
f X W
राज्यपाल श्री डेका ने गांधी जयंती पर की साफ-सफाई
राज्यपाल श्री डेका ने गांधी जयंती पर की साफ-सफाई

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोक भवन परिसर के बाहर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने लोक भवन परिसर में स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता करते हुए स्वयं साफ-सफाई की। लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सुबह परिसर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने झाड़ू लगाकर कचरे को एकत्रित किया तथा उसका उचित निपटान किया।

राज्यपाल डेका ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वच्छ और सुंदर परिसर के साथ स्वच्छ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित रहेे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा संकल्प अभियान : ‘नागरिक विज्ञान’ से जैव विविधता संरक्षण में भागीदारी करेंगे युवा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins