छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों की याद में किया पौधरोपण…

By lokesh sharma|03 Aug 2026, 12:22 PM
f X W

कारगिल विजय दिवस पर शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ में देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका के अध्यक्ष रमन डोंगरे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया।

Advertisement
Advertisement

इसके बाद महाविद्यालय के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही अभियान के अंतर्गत पौध रोपण किया। रमन डोंगरे ने कहा कि कारगिल विजय दिन दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है।

विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आव्हान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करे। जनभागीदारी के अध्यक्ष सुनील जैन, भाजपा नेता प्रकाश चौरड़िया ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद देवेंद्र साखरे, प्रोफेसर प्रदीप जम्बूलकर, महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक आदि मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  आधार बना जीवन का आधार- कलेक्टर के पहल से वृद्ध कृषक की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ निराकरण

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins