छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : रामगोपाल साहू के घर रोशन हुआ आत्मनिर्भरता का उजियारा…

By kadwaghut|02 Oct 2026, 11:20 AM
f X W

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों को सौर ऊर्जा से जोडऩे और बिजली के खर्च को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। जिले में योजना के माध्यम से हितग्राहियों के घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे स्वच्छ ऊर्जा के साथ बिजली के खर्च में राहत मिल रही है। योजना से लाभान्वित हुए छुरिया विकासखंड के ग्राम धरमूटोला निवासी रामगोपाल साहू के लिए सौर ऊर्जा अब केवल बिजली का वैकल्पिक स्रोत नहीं, बल्कि बचत और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन गई है। योजना के तहत उनके घर में सोलर पैनल स्थापित किया गया है। सोलर पैनल से बिजली उत्पादन शुरू होने के बाद उन्हें सौर ऊर्जा के उपयोग का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

रामगोपाल साहू ने बताया कि पहले घर की बिजली जरूरतों के लिए पूरी तरह विद्युत आपूर्ति पर निर्भर रहना पड़ता था। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से घर पर ही सौर ऊर्जा उत्पादन की सुविधा मिलने से उन्हें बिजली खर्च में राहत मिली है। सौर ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान हो रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत उन्हें शासन की ओर से सब्सिडी भी प्राप्त हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि घर की छत पर लगे सोलर पैनल से बिजली का उत्पादन देखकर उन्हें काफी खुशी है। योजना ने सामान्य परिवारों के लिए अपने घर से ऊर्जा उत्पादन का रास्ता आसान किया है।

READ ALSO  पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 की दूसरी सूची जारी करने की मांग, अभ्यर्थियों ने सौंपा ज्ञापन

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को रूफटॉप सोलर से जोड़कर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना तथा घरेलू बिजली खर्च को कम करने में सहायता प्रदान करना है। रामगोपाल साहू की कहानी इसी बदलाव की एक तस्वीर है, जहां सौर ऊर्जा के माध्यम से परिवार को आर्थिक राहत के साथ स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में आगे बढऩे का अवसर मिला है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins