छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : लंबित मामलों के त्वरित निपटारे और बेहतर पुलिसिंग पर हो फोकस: आईजी…

By lokesh sharma|10 Aug 2026, 11:03 AM
f X W

राजनांदगांव , आईजी अजय यादव ने रविवार को राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने अपराधों की समीक्षा की। आईजी ने लंबित मामलों के त्वरित निबटारे के साथ बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

आईजी यादव ने विशेष रूप से मई माह से पूर्व के लंबित मामलों, एक वर्ष से अधिक पुराने आपराधिक प्रकरणों, चालान, खात्मा रिपोर्ट और ब्लाइंड मर्डर जैसे गंभीर मामलों में गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध विवेचना कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। अधिकारियों को नए आपराधिक कानूनों और संगठित अपराध विरोधी प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा गया।

साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत ठोस कार्रवाई करने निर्देश दिए। आईजी की बैठक के बाद एसपी अंकिता शर्मा ने थाना प्रभारियों की अलग से बैठक ली। जिसमें उन्होंने गंभीर व संवेदनशील मामलों पर प्रभारियों को व्यक्तिगत निगरानी रखने और विभागीय अनुशासन बनाए रखने पर बल दिया। बैठक में महिला संबंधी शिकायत पर अत्यंत संवेदनशीलता व सम्मानजनक व्यवहार के साथ त्वरित कार्रवाई करने, अवैध प्रवासियों के सत्यापन और आगामी कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता व पूर्व तैयारियों के सख्त निर्देश दिए गए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  झीरम घाटी केस में नया मोड़, 10 दोषियों ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins