छत्तीसगढ़कोरबा जिला

CG : तोते के पिंजरे में पहुंचा 5 फीट का कोबरा, फन फैलाकर बैठा देख परिवार के उड़े होश …

By kadwaghut|01 Oct 2026, 11:31 AM
f X W

कोरबा: मिशन रोड स्थित एक घर में पालतू तोतों के पिंजरे में करीब पांच फीट लंबा कोबरा पहुंच गया। परिवार के लोग जब पिंजरे के पास पहुंचे तो सांप फन फैलाए बैठा था। एक तोते की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा जान बचाने की कोशिश कर रहा था। परिवार के मुताबिक दोनों तोतों को उन्होंने लंबे समय से पाला था और वे उनके लिए परिवार के सदस्यों की तरह थे। परिवार ने तुरंत नोवा नेचर फाउंडेशन की वन्यजीव रेस्क्यू टीम से संपर्क किया। फाउंडेशन के प्रमुख जितेंद्र सारथी ने टीम सदस्य बॉबी श्रीवास को मौके पर भेजा। बॉबी ने पिंजरे से सांप को निकालने की कार्रवाई शुरू की। पिंजरा छोटा था और कोबरा फन फैलाए हुए था, इसलिए उसे सुरक्षित बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण रहा। टीम ने सावधानी से रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जितेंद्र सारथी ने कहा कि परिवार के लिए पालतू तोते को खोना दुखद है, लेकिन प्राकृतिक दृष्टि से यह खाद्य शृंखला का हिस्सा है। उनके अनुसार सांप भोजन की तलाश में पिंजरे तक पहुंचा था, इसलिए इसके लिए सांप को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins