छत्तीसगढ़कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : गाजे-बाजे की धुन पर ग्रामीणों संग थिरके कलेक्टर, मांदरी नृत्य ने जीता दिल …

By kadwaghut|01 Oct 2026, 11:24 AM
f X W

कांकेर। जिले में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिला स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम मोदे में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया, जहां ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement

पारंपरिक नृत्य देख उत्साहित हुए कलेक्टर
शिविर में ग्रामीणों ने बाजे-गाजे और आदिवासी अंचल की पहचान मांदरी नृत्य के साथ कलेक्टर कुंदन कुमार का स्वागत किया। ग्रामीण युवाओं को पारंपरिक नृत्य करते देख कलेक्टर भी उत्साहित हो गए।

खुद को नाचने से रोक नहीं पाए कलेक्टर
इसके बाद कलेक्टर कुंदन कुमार खुद को नृत्य करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने ग्रामीण युवाओं के साथ मांदरी नृत्य में कदम से कदम मिलाया और पारंपरिक अंदाज में जमकर थिरके। कलेक्टर को अपने बीच नृत्य करता देख ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल बन गया। इस दौरान शिविर में मौजूद ग्रामीणों और अधिकारियों ने कलेक्टर के साथ नृत्य का आनंद लिया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  कबीरधाम जिले में सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 15.86 करोड़ रुपये स्वीकृत

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins