DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी सीखने ग्रामीण युवक एवं युवतियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

By kadwaghut|09 Dec 2025, 1:45 PM
f X W

16 दिसम्बर तक कर सकते है पंजीयन

महासमुंद, जिले के ग्रामीण युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। जिसमें 30 दिवसीय मोबाइल फोन रिपेयर्स एंड सर्विस एवं 31 दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी से संबंधित प्रशिक्षण शामिल है। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 16 दिसम्बर 2025 तक पंजीयन करा सकते है। पंजीयन के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की 5 फोटो एवं  न्यूनतम 8वीं उत्तीर्ण अंकसूची आवश्यक है। पंजीयन एवं प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर +91-79997-00673, अक्षय सिंग राजपूत के मोबाईल नम्बर +91-83194-62874 एवं राजू निर्मलकर के मोबाईल नंबर +91-91310-65767 पर प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक संपर्क कर सकते है तथा क्यू आर कोड स्कैन करके भी पंजीयन कर सकते हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : ट्रक से भिड़ी कार, दूल्हे की बहन-सहेली की मौत ...

Related Articles

Back to top button