छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गाड़ी में ठूंसकर भरे थे 6 मवेशी, तस्कर पकड़े गए…

By kadwaghut|26 Jul 2026, 11:53 AM
f X W

डोंगरगांव , क्षेत्र में पशु तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। पुलिस ने बताया कि 24 जुलाई की रात्रि बजरंग दल की कार्यकर्ताओं संदेही वाहन का पीछा कर ग्राम आयबांधा चौक के पास घेराबंदी कर वाहन क्रमांक क्रमांक सीजी 08 एजेड 7329 को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 3 भैंस, 2 भैंसा व 1 पडवा को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ मिला।

Advertisement
Advertisement

जिन्हें जब्त कर सुरक्षार्थ गणेरी गौशाला भेजा गया। आरोपियों के विरूद्ध छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 व पशु क्रुरता निवारण अधिनियम के तहत कार्र्रवाई गई। पकड़े गए आरोपी में राधे श्याम अंबादे पिता मदन लाल अंबादे 35 साल निवासी दामा बंजारी थाना छुरिया, सिद्वार्थ बंसोड पिता अजीत बंसोड 29 वर्ष निवासी वार्ड नं. 1 बजरंगपुर पुलिस चौकी चिखली को 25 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गौवंश को कत्लखाना महाराष्ट्र ले जा रहे थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : रोड के किनारे कचरा डंप बीमारी फैलने का खतरा…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins