छत्तीसगढ़

CG : बस्तर में भारी बारिश से हालात बिगड़े …

By kadwaghut|25 Sep 2026, 1:24 PM
f X W

जगदलपुर: बस्तर में बुधवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। 25 सितंबर को जिले के सभी शासकीय, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे। रेलवे ट्रैक पर लैंडस्लाइड के कारण किरंदुल-विशाखापट्टनम रूट की दो ट्रेनें और खराब मौसम के चलते जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट रद्द कर दी गई है। बारिश के कारण कई सड़कें, पुलिया और रपट जलमग्न हैं। जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर केशलूर के पास पानी भरने से आवागमन बंद है।

Advertisement
Advertisement

इन्जरम की मुख्य पुलिया बंद होने से हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं, गंगा मुंडा और श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड समेत कई निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में नालियों का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। धरमपुरा इलाके में भी सड़क पर पानी भर गया है। केशलूर और मारेंगा के बीच बाहर नाला उफान पर है और सड़क जलमग्न हो गई है। जबकि, सुकमा और बीजापुर जिले के कई गांव टापू में बदल गए हैं। सुकमा पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से सुरक्षा को देखते हुए 5 मार्गों पर फिलहाल आवागमन से बचने की अपील की है। जबकि कोंटा में शबरी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में प्रशासन ने हाई अलर्ट एडवाइजरी जारी की है।

लगातार बारिश के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी के तटीय और निचले इलाकों में प्रशासन की ओर से मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने SDM, तहसीलदारों और होमगार्ड कमांडेंट को फील्ड में रहकर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जिन रपटों और पुल-पुलियों के जलमग्न होने की आशंका है, वहां दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है। कोटवार और निगरानी दल तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से उफनती नदी, नालों और रपटों को पार नहीं करने की अपील की है। आपात स्थिति में बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने को कहा गया है।

READ ALSO  संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार

बस्तर जिले में बच्चों की सुरक्षा और बारिश की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी ने 25 सितंबर को जिले के सभी शासकीय, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इस दिन होने वाली त्रैमासिक परीक्षा के संबंध में अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे। 24 सितंबर को भी जिले के स्कूल बंद रहे थे। भूस्खलन से दो ट्रेनें रद्द भारी बारिश के कारण रायगढ़ मंडल के MVG-CTS स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन हुआ है। इसके चलते 25 सितंबर को किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग पर चलने वाली दोनों प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

58502/58501 किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर रद्द। 18516/18515 किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस रद्द। बारिश और खराब मौसम के कारण जगदलपुर से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है। खराब मौसम में फ्लाइट के लैंडिंग और टेकऑफ में दिक्कत की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जगदलपुर के गंगा मुंडा इलाके के साथ ही कई निचली बस्तियों में नालियां जाम हो गई हैं। बारिश का पानी सड़कों पर भर गया है। धरमपुरा इलाके में भी जलभराव की स्थिति है। इन्जरम की मुख्य पुलिया बंद होने से हजारों लोगों का आना-जाना प्रभावित हुआ है। वहीं, जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर केशलूर के पास बारिश का पानी भर गया है। इसके कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins