छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, जिले में अब तक 5090 क्विंटल धान की हुई खरीदी

By kadwaghut|19 Nov 2025, 10:02 PM
f X W

        मोहला । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 15 नवंबर से जिले में सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया है। जिले के 19 सेवा सहकारी समितियों के 27 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी व्यवस्था बेहतर और व्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है। जिले में 148 किसानों के माध्यम से अब तक 5090 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

Advertisement
Advertisement
मोहला : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, जिले में अब तक 5090 क्विंटल धान की हुई खरीदी


            कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में प्रत्येक उपार्जन केंद्र में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, ताकि अवैध धान की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई जा सके और पूरी प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। इसके साथ ही जिले के विभिन्न स्तर के अधिकारी-कर्मचारी मिलकर निरीक्षण दल का गठन कर उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं।
           कलेक्टर प्रजापति के कुशल मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन की सतत निगरानी में उपार्जन प्रक्रिया पारदर्शी और किसान हितैषी बनाकर लागू की गई है। इससे किसानों में बढ़ा विश्वास और सहयोगिता देखने को मिल रही है तथा उपार्जन केंद्रों पर उत्साह का माहौल है। जिले के अधिकांश उपार्जन केंद्रों में सुबह से ही किसानों की सक्रिय उपस्थिति देखने को मिल रही है। किसानों की सुविधा के लिए सभी केंद्रों में सुव्यवस्थित टोकन सिस्टम, पारदर्शी सत्यापन प्रक्रिया, इलेक्ट्रॉनिक तोल मशीन सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

  • शिकायत निवारण हेतु टोल फ्री नंबर जारी
READ ALSO  राजनांदगांव : संत बालकदास जयंती पर निकाली बाइक रैली ...

धान उपार्जन और कस्टम मिलिंग से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए खाद्य विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है। यह कॉल सेंटर राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के रूप में कार्य करेगा। सभी उपार्जन केंद्रों में इस नंबर का प्रमुखता से प्रदर्शन किया गया है, ताकि किसान आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। प्राप्त शिकायतों का निराकरण तीन दिवस के भीतर किया जाएगा।

इसे भी पढ़े : मोहला : छत्तीसगढ़ में 7 दिसम्बर को अमीन भर्ती परीक्षा: व्यापम ने जारी किए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins