छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आज गणेश विसर्जन झांकी : दोपहर 2 बजे से शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री…

By kadwaghut|25 Sep 2026, 1:30 PM
f X W

राजनांदगांव, गणेश विसर्जन झांकियों और मोहारा कुंड में प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए शुक्रवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदली रहेगी। यातायात पुलिस ने 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे से 26 सितंबर की सुबह 10 बजे तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। इस दौरान शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख प्रवेश मार्गों से चारपहिया वाहनों की एंट्री बंद रहेगी, जबकि बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हल्दी तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

फरहद चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, मोहारा बायपास, गठुला और सीआईटी बायपास की ओर से राजनांदगांव शहर में आने वाले सभी हल्के और भारी चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बीजेपी कार्यालय और 18 एकड़ कट से भी वाहनों का डायवर्सन किया जाएगा।

गणेश विसर्जन झांकियों के रूट पर पूरी तरह नो-एंट्री गणेश विसर्जन झांकियां मानव मंदिर चौक में महावीर चौक, गुरुद्वारा चौक और दुर्गा चौक की ओर से प्रवेश करेंगी। इसके बाद आजाद चौक, भारत माता चौक, कामठी लाइन, सुरजन गली, रामाधीन मार्ग, तिरंगा चौक होते हुए गंज चौक की ओर जाएंगी। इस पूरे झांकी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग तय डोंगरगांव और बालोद की ओर से आने वाले दोपहिया वाहनों के लिए साइंस कॉलेज, गुजराती स्कूल और बख्शी स्कूल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। तुमड़ीबोड़ और सुकुलदैहान की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन प्यारेलाल स्कूल में पार्क होंगे। खैरागढ़ और दुर्ग की ओर से आने वाले दोपहिया वाहनों के लिए स्टेट स्कूल में पार्क होंगे।

READ ALSO  Rajnandgaon: बारिश के चलते विसर्जन झांकी पर संकट: 2 बजे तक बारिश नहीं थमी तो कल निकलेगी विसर्जन झांकी? शीतला मंदिर में 1 बजे समितियों की बैठक...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins