छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई शुरू, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात …

By kadwaghut|16 Sep 2026, 12:35 PM
f X W

रायपुर: राजधानी के रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में बुधवार सुबह नगर निगम की टीम बुलडोजरों के साथ पहुंची है. नक्शा पास कराए बिना निर्माण किए गए मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है. निगम अधिकारियों के साथ पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है. जानकारी के मुताबिक, रावतपुरा फेस-2 में करीब 40 मकानों को नोटिस जारी किया था. इन मकानों के मालिकों ने बिना नक्शा पास कराए मकान निर्माण कराया है. नोटिस के बाद अब निगम की टीम आज कार्रवाई करने पहुंची है.

Advertisement
Advertisement

निगम अमला करीब एक दर्जन बुलडोजर के साथ पहुंचा हुआ है. अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद हैं. निगम की कार्रवाई से इलाके में हलचल बढ़ गई है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  PM मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर मजबूत हुई भारत की भूमिका: CM विष्णुदेव साय

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins