छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सेवा की कहानी – सोलर आधारित नलजल योजना से बदली खेड़ेपार की तस्वीर …

By kadwaghut|23 Sep 2026, 11:48 AM
f X W

जल जीवन मिशन ने साकार किया हर घर जल का सपना
राजनांदगांव । जल जीवन मिशन के तहत छुरिया विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम पंचायत बेंदाड़ी के आश्रित ग्राम खेड़ेपार में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होने से गांव की तस्वीर बदली है। जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। वनांचल ग्राम खेड़ेपार में जल जीवन मिशन के तहत सोलर आधारित नलजल प्रदाय योजना के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। कभी कुएं, हैंडपंप, नाले और दूरस्थ जलस्रोतों पर निर्भर रहने वाले ग्रामीणों के घरों में अब नल से नियमित स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

Advertisement
Advertisement
जल जीवन मिशन अंतर्गत नलजल प्रदाय योजना आने से पहले गांव में घर-घर नल कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। ग्रामीणों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए कुएं, हैंडपंप, तालाब एवं अन्य जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। गर्मी के दिनों में जलस्रोतों के सूखने से पानी की समस्या और बढ़ जाती थी। ग्रामीण महिलाओं को दूर से पानी लाने में काफी मेहनत करनी पड़ती थी, जिसमें समय भी बहुत लगता है। साथ ही जल की गुणवत्ता को लेकर भी चिंता बनी रहती थी। ग्रामीणों की इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम खेड़ेपार को जल जीवन मिशन अंतर्गत सोलर आधारित नलजल प्रदाय योजना से जोड़ा गया। योजना के तहत गांव में पाइपलाइन बिछाई गई और 10 हजार लीटर क्षमता के सोलर टैंक का निर्माण किया गया। ग्रामीणों को घर पर ही स्वच्छ पेयजल की सुविधा के लिए प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन पहुंचाया गया। गांव में जल एवं स्वच्छता समिति का गठन कर ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल के उपयोग तथा नलजल योजना के रख-रखाव के प्रति जागरूक किया गया।

हर घर नल कनेक्शन मिलने के बाद ग्राम खेड़ेपार के ग्रामीणों के दैनिक जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आया है। अब ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दराज के जलस्रोतों तक नहीं जाना पड़ता।  ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों को भी पानी लाने की जिम्मेदारी से राहत मिली है। जिससे बच्चे पढ़ाई और महिलाएं अन्य आर्थिक गतिविधियों में अधिक समय दे पा रहे हैं। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से ग्रामीणों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। ग्रामीणों ने योजना के कार्यों में सहयोग देने के साथ ही जलस्रोतों के संरक्षण, पानी के सदुपयोग और नलजल व्यवस्था के रख-रखाव की जिम्मेदारी निभा रहे है। नल के माध्यम से घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत सोलर आधारित नलजल प्रदाय योजना के माध्यम से ग्राम के प्रत्येक घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मोहला : बच्चों ने पेंटिंग कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins