छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : इंदिरा नगर चौक के पास सड़क पर मवेशियों का झुंड, रास्ता हुआ संकरा…
राजनांदगांव | इंदिरा नगर चौक में सड़क और आसपास के हिस्से में मवेशियों के जमावड़े से लोगों को परेशानी हो रही है। आने-जाने वाले वाहन चालकों को मवेशियों के बीच से रास्ता बनाकर निकलना पड़ता है।
अचानक मवेशियों के सड़क पर आन से वाहन चालकों को ब्रेक लगाने या दिशा बदलने की स्थिति बनती है। व्यस्त चौक पर मवेशियों की मौजूदगी से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। यहां ध्यान देने की जरूरत है।
अगली खबर लोड हो रही है...


