छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अस्पताल अधीक्षक के चैंबर का एसी-पंखा बंद कराया, असुविधा को लेकर किया प्रदर्शन…

By kadwaghut|22 Sep 2026, 12:00 PM
f X W

राजनांदगांव , पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के वार्डों में गर्मी और उमस से मरीजों की परेशानी का मुद्दा सोमवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान सामने आया। अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधीक्षक के चेंबर का एसी और पंखा बंद करा दिया।

Advertisement
Advertisement

करीब एक घंटे तक अधीक्षक और कांग्रेस कार्यकर्ता बिना एसी-पंखे के चेंबर में बैठे रहे। प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, भागवत साहू, प्रवीण मेश्राम, मेहुल मारू, अमीन हुड्डा, शारदा तिवारी, इकरामुद्दीन सोलंकी, मामराज अग्रवाल, अशोक पंजवानी, मनीष गौतम, देवेश वैष्णव, वीरेंद्र चंद्राकर, प्रदीप राठौर, सतीश मसीह, लक्ष्मण साहू, चेतन भानुशाली, राजेश गुप्ता चंपू, अमर झा, सिद्धार्थ डोंगरे, अवधेश प्रजापति, शरद खंडेलवाल सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुदलियार ने कहा कि जब अस्पताल के वार्डों में मरीज, प्रसूताएं और नवजात गर्मी और उमस झेल रहे हैं तो प्रबंधन को भी उनकी परेशानी का एहसास होना चाहिए। उन्होंने अस्पताल में पर्याप्त मानव संसाधन नहीं होने, मरीजों को उपचार के लिए भटकने और गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किए जाने का आरोप लगाया। मुदलियार ने आरोप लगाया कि अस्पताल में निजी अस्पतालों के एजेंट और मैनेजर घूमते हैं तथा मरीजों को बाहर रेफर किया जाता है। अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर ने एमआरआई मशीन की प्रक्रिया एक महीने में पूरी करने और इसके बाद मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।

एमआरआई, ट्रॉमा सेंटर और क्रिटिकल केयर पर सवाल कांग्रेस ने मेडिकल कॉलेज में एमआरआई सुविधा शुरू होने में देरी, ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शुरू नहीं होने और क्रिटिकल केयर यूनिट का काम लंबित रहने का मुद्दा उठाया। अस्पताल के वार्डों की व्यवस्था दुरुस्त करने, चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने की मांग की गई। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की व्यवस्थाओं की समीक्षा तथा उपचार में लापरवाही की शिकायतों की जांच कराने की मांग भी कांग्रेस ने रखी।

READ ALSO  सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins