छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सडक़ हादसे में रिटायर्ड एएसआई के बेटे की मौत…

By kadwaghut|15 Sep 2026, 1:40 PM
f X W

राजनांदगांव । शहर से सटे रेवाडीह चौराहे में बीती रात को एक बार फिर सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक में सवार मृतक ने अचानक बाइक को यूटर्न कर दिया, जिसके चलते पीछे से आ रही एक कंटेनर ने मृतक समेत दो युवकों को चपेट में ले लिया। मृतक पुलिस विभाग के एक सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक का बेटा था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात लगभग 10 बजे पेंड्री की ओर से राजनांदगांव की तरफ बाइक से बढ़ रहे विक्रम राजपूत और उसके दो साथी सडक़ हादसे के शिकार हो गए। पुलिस का कहना है कि अचानक रेवाडीह चौक में मृतक ने यूटर्न ले लिया। जिसके चलते राजनांदगांव से नागपुर की तरफ जा रही कंटेनर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। इस घटना में विक्रम राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हुए हैं। घायलों में एक की कमर की हड्डी फैक्चर हो गई है। जबकि दूसरे युवक का पैर टूट गया है।

घटना के संबंध में लालबाग थाना प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि यूटर्न लेने की वजह से पीछे से आ रही कंटेनर चालक ने बाइक सवारों को चपेट में लिया। अंधेरा होने की वजह से बाइक सवारों की कंटेनर पर नजर नहीं पड़ी। जिसके चलते यह हादसा हुआ। इस बीच मृतक विक्रम राजपूत को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताया जा रहा है। वह डोंगरगांव ब्लॉक के दीवानभेड़ी में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इधर रेवाडीह चौराहे में सिलसिलेवार हो रही दुर्घटना से घटनास्थल ब्लैक स्पॉट में बदल गया है। बताया जा रहा है कि यातायात विभाग ब्लैक स्पॉट को चिन्हांकित कर घटना की रोकथाम का प्रयास कर रहा है, लेकिन हादसों में कमी नहीं आई है।

READ ALSO  राजनांदगांव : सरदार पटेल की जयंती पर निकाली एकता रैली...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button