छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: सड़क हादसा – इलाज के दौरान घायल की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर अपराध दर्ज

By kadwaghut|01 Feb 2026, 3:45 PM
f X W

कल्लूबंजारी में सड़क हादसे का खुलासा, अज्ञात चार पहिया वाहन चालक पर अपराध दर्ज

इलाज के दौरान घायल की मौत, पुलिस ने धारा 106(1) BNS के तहत मामला किया पंजीबद्ध

राजनांदगांव।
थाना छुरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्लूबंजारी के पास हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना छुरिया के मर्ग क्रमांक 11/2026 धारा 194 BNSS में मृतक सुखुराम तेली पिता स्व. झाडूराम तेली, उम्र 59 वर्ष, निवासी ग्राम दामाबंजारी थाना छुरिया की मर्ग डायरी अग्रिम जांच हेतु प्राप्त हुई थी। मर्ग जांच के दौरान पंचान एवं परिजनों के कथन लिए गए, जिसमें बताया गया कि दिनांक 15 दिसंबर 2025 की शाम लगभग 06:00 से 07:00 बजे के बीच सुखुराम तेली अपने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 Y 9689 से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम कल्लूबंजारी के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल सुखुराम तेली को इलाज हेतु श्री शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी भिलाई में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दिनांक 19 दिसंबर 2025 को उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर द्वारा जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण Severe Head Injury (RTA) सेकेंडरी टू कार्डियक अरेस्ट बताया गया है।

मामले में मर्ग जांच उपरांत अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के विरुद्ध धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध घटित होना पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है एवं अज्ञात वाहन एवं चालक की पतासाजी की जा रही है।

READ ALSO  राजनांदगांव : सेवा की कहानी - मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण से रोजगार की राह हुई आसान ...

Read Also: राजनांदगांव: शासकीय प्रेस के पास पी र​हा था शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins