छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : नागपुर एयरपोर्ट में रात 2 बजे हंगामा, विस्तारा एयरलाइंस पर भड़के रायपुर आ रहे यात्री

By kadwaghut|31 May 2026, 1:01 PM
f X W

रायपुर । मानसूनी मौसम के सक्रिय होते ही हवाई यात्रियों के लिए मुसीबतें शुरू हो गईं हैं। रायपुर आ रहे दो फ्लाइट के यात्रियों ने नागपुर एयरपोर्ट पर बीती आधी रात हंगामा किया। रायपुर में मौसम की खराबी की वजह से यहां आ रहे विमान नागपुर डायवर्ट किए गए थे। इंडिगो के हैदराबाद से रायपुर विस्तारा नई दिल्ली से रायपुर से डायवर्ट किए गए। ये जहाज नागपुर से रायपुर और फिर वापस रायपुर से नागपुर पहुंची है। जहां बताया गया है इंडिगो, अपने यात्रियों के लिए रायपुर ड्रापिंग के लिए बस की व्यवस्था कर रहे हैं।

विस्तारा की ओर से ऐसी कोई बात न होने से पैसेंजर्स एयरपोर्ट स्टाफ से बहस पर उतारू हुए। इस पर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा। इसके बाद सभी यात्री डिनर की व्यवस्था करने की मांग की। इस तरह से रात 2 बजे तक काफी हंगामेदार रही। कंपनी की तरफ से कहा गया कि राशि नगद नहीं मिलेगी। जिस ऑनलाइन पेमेंट से टिकट बुकिंग हुई थी, उसी सिस्टम के जरिए टिकट राशि 7 से 10 दिन के भीतर वापस आएगी। इस पर अधिकांश यात्रियों ने कैब के जरिए रायपुर जाने की इच्छा जताई तो एयरलाइन ने यात्रियों के लिए कैब बुक कर रायपुर भेजने का निर्णय लिया। एक यात्री ने बताया कि दोनों फ्लाइट लगातार देरी और अनिश्चितता के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम से करीब 250 यात्री प्रभावित हुए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : डाकघर में जमा राशि का हिसाब नहीं मिलने का लगाया आरोप, जांच की मांग ...

Related Articles

Back to top button