छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : सेवा संकल्प अभियान के तहत धमतरी जिले में विविध गतिविधियों का होगा आयोजन …

By kadwaghut|22 Sep 2026, 12:37 PM
f X W

पौधरोपण, प्लास्टिक-मुक्त जागरूकता, जलस्रोतों की साफ-सफाई और गार्डन विकास के माध्यम से जनभागीदारी का संदेश

Advertisement
Advertisement

धमतरी । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत 23 से 25 सितंबर 2026 तक जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं प्रमुख स्थलों पर पौधरोपण, प्लास्टिक-मुक्त जागरूकता, जलस्रोतों की साफ-सफाई तथा गार्डन शिलान्यास एवं पौधरोपण जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

अभियान के तहत 23 सितंबर को धमतरी, कुरूद, भखारा, नगरी, दुगली और सिंगपुर क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे। अर्जुनी तालाब धमतरी में 300 पौधों, स्टेडियम कुरूद में 600 पौधों, भखारा में 550 पौधों तथा वन विश्राम गृह नगरी, वन विश्राम गृह दुगली और सिंगपुर में 100-100 पौधों का रोपण प्रस्तावित है। इसी दिन औद्योगिक वार्ड स्थित डिपो कैम्पस, धमतरी वनमंडल में भी पौधरोपण किया जाएगा।

24 सितंबर को प्लास्टिक-मुक्त जागरूकता अभियान के माध्यम से नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। औद्योगिक वार्ड स्थित डिपो कैम्पस में लगभग 100 लोगों तथा मानव वन गंगरेल मरादेव में लगभग 200 लोगों की सहभागिता प्रस्तावित है। कुरूद के नया तालाब क्षेत्र में भी प्लास्टिक-मुक्त जागरूकता गतिविधि आयोजित की जाएगी।

जल संरक्षण और जलस्रोतों की स्वच्छता को अभियान में विशेष महत्व दिया गया है। 24 और 25 सितंबर को कोटरवाही नरहरा जलप्रपात, पम्पारनाला, फुटहामुड़ा जलाशय, महानदी उद्गम क्षेत्र फरसियां/सांकरा तथा गणेश घाट सहित विभिन्न जलस्रोतों पर साफ-सफाई एवं संरक्षण संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। महानदी उद्गम क्षेत्र फरसियां/सांकरा में महामाई मंदिर परिसर के आसपास साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण तथा गणेश घाट में साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण किया जाएगा। इन गतिविधियों में स्थानीय जनसमुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

READ ALSO  राजनांदगांव : रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए 7 एवं 8 अक्टूबर को परीक्षा…

25 सितंबर को गार्डन विकास एवं पौधरोपण की दिशा में भी गतिविधियां होंगी। चटौद में गार्डन शिलान्यास एवं पौधरोपण के दौरान लगभग 500, कोडापार में 500 तथा बगदेही में 450 पौधों के रोपण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इन गतिविधियों के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों को हरित एवं स्वच्छ बनाने के साथ स्थानीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

अभियान के प्रभावी संचालन के लिए प्रकाश कुमार रबड़े, रीजनल ऑफिसर, आवास एवं पर्यावरण को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला स्तर पर बाल किशोर लकड़ा, संलग्नाधिकारी धमतरी वनमंडल तथा भानुप्रताप चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। विकासखंड स्तर पर संबंधित वन अधिकारियों एवं मैदानी अमले को गतिविधियों के आयोजन और समन्वय का दायित्व सौंपा गया है।

अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रत्येक गतिविधि में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता, उपस्थित जनसमुदाय की संख्या तथा गतिविधि का संक्षिप्त विवरण दर्ज किया जाएगा। साथ ही सभी कार्यक्रमों की फोटो एवं वीडियो अनिवार्य रूप से संकलित कर निर्धारित गूगल ड्राइव पर अपलोड किए जाएंगे। इससे अभियान की गतिविधियों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण और प्रभावी रिपोर्टिंग सुनिश्चित होगी।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संवर्धन और सामुदायिक सहभागिता को एक साथ जोड़ते हुए जनभागीदारी आधारित गतिविधियों को गति दी जा रही है। अभियान का उद्देश्य केवल निर्धारित गतिविधियों का आयोजन करना नहीं, बल्कि नागरिकों में ‘सेवा और संरक्षण में मेरा भी योगदान’ की भावना को मजबूत करना है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins