छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अवैध शराब जब्ती मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…

By kadwaghut|22 Sep 2026, 12:37 PM
f X W

डोंगरगढ़| अवैध शराब बिक्री के खिलाफ डोंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 सितंबर को ग्राम मुरमुंदा के एक खंडहर मकान से बरामद 614 पाव अवैध शराब के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Advertisement

मामले में जब्त शराब की मात्रा 110.52 लीटर तथा कीमत 66,630 रुपए है। मुरमुंदा निवासी खेमलाल कदम उर्फ गुड्डू (40) अपने घर के पास स्थित पुराने खंडहर मकान में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गया। मौके से कुल 614 पाव शराब बरामद की गई। तलाश के बाद सोमवार को आरोपी को मुरमुंदा से हिरासत में लिया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना ही जीवन का असली उद्देश्य

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins