राजनांदगांव : अस्पताल: नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू…
राजनांदगांव , क्रिटिकल केयर अस्पताल के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सालभर पहले पीडब्ल्यूडी विभाग में 40 लाख रुपए की राशि जमा की थी। पीडब्ल्यूडी ने यह राशि बिजली कंपनी को भेजी। अब बिजली कंपनी ने यहां नया ट्रांसफार्मर लगाने काम शुरू कर दिया है। अभी इसका बेस बनाने और शुरूआती चरण का काम किया गया। ट्रांसफार्मर लगाने के बाद अस्पताल भवन तक केबल बिछेगा और सप्ताहभर में बिजली की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
पीडब्ल्यूडी की ईई ऋतू खरे ने बताया कि काम शुरू किया गया है। सप्ताहभर में पूरा हो जाएगा। दोनों अस्पतालों में अलग-अलग कनेक्शन से सप्लाई होगी: अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर ने बताया बिजली कंपनी ट्रांसफार्मर लगा रही है। यहां चार जनरेटर होने से मरीजों को समस्या नहीं हुई। बिजली कंपनी के अफसरों ने बताया 500 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने, पोल, स्ट्रक्चर खड़ा किया गया है। दोनों अस्पतालों का कनेक्शन अलग रहेगा।




