छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : नुक्कड़ नाटक से जन-जन तक पहुंचा शासकीय योजनाओं का संदेश …

By kadwaghut|22 Sep 2026, 11:37 AM
f X W

सेवा संकल्प अभियान
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी पहुंचाई। विद्यार्थियों ने सार्वजनिक स्थलों एवं बस्तियों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया। डीपी विप्र महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे एवं जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एनएसएस प्रभारी मनोज सिन्हा शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय बिल्हा के विद्यार्थियों ने शनिचरी बाजार, सब्जी मंडी चौक के पास दोपहर 12 बजे नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नयन तारा शर्मा महाविद्यालय पांधी के विद्यार्थियों ने नावाडीह चौक, सीपत में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। संदीपनी कॉलेज मस्तुरी के विद्यार्थियों ने भी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। वहीं पेंड्री स्थित बस्ती में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। शासकीय माता शबरी नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के एनएसएस स्वयंसेवकों ने चिंगराजपारा में ‘नमो सेवा गाथा’ के अंतर्गत शासकीय योजनाओं की थीम पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नवीन शासकीय महाविद्यालय सकरी के एनएसएस स्वयंसेवकों ने डॉ. अब्दुल कलाम आजाद नगर, वार्ड क्रमांक 2 में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को शासकीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी।

इसी क्रम में सी.एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से 150 छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। सिद्धार्थ महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त समाज एवं मतदाता जागरूकता की शपथ ली। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी लेने, उनका लाभ उठाने तथा सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इसी तरह जिले के अन्य कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी।

READ ALSO  'बस्तर सेवा संकल्प अभियान' के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins