छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : मथुरा-वृंदावन के लिए 800 वरिष्ठ यात्रियों का जत्था रवाना …

By kadwaghut|22 Sep 2026, 11:41 AM
f X W

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिलों के 800 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तीर्थयात्रा के लिए आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। राज्य शासन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को रवाना किया। यह तीर्थयात्रा दर्शन उपरांत 24 सितम्बर को बिलासपुर वापस आएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत मुंगेली अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, महापौर श्रीमती पूजा विधानी तथा जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग विभाग की सभापति श्रीमती अंबिका बिनोद साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

यात्रा पर रवाना होने के पूर्व रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला एवं कंठीमाला से अभिनंदन किया गया। तीर्थयात्रा को लेकर वरिष्ठ नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बांके बिहारी एवं भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर वे छत्तीसगढ़ राज्य की सुख-समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना करेंगे। रेलवे स्टेशन पर गाजे-बाजे के साथ तीर्थयात्रियों को उत्साहपूर्वक विदाई दी गई। यात्रियों के साथ देखरेख के लिए चिकित्सा अधिकारी एवं लाईजनिंग अधिकारी भी साथ गए है। बिलासपुर के दीनदयाल कॉलोनी निवासी ताम्रध्वज वर्मा ने बताया कि उन्हें पहली बार मथुरा वृंदावन जाने का मौका राज्य सरकार के सहयोग से प्राप्त हुआ है। बरसों से मेरी श्री कृष्ण भगवान के जीवन प्रसंगों से जुड़ी भूमि मथुरा-वृंदावन जाने की इच्छा थी। आर्थिक अभाव के कारण संभव नहीं हो पा रहा था। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हमारी यह मुराद पूरा किया। इसके लिए उन्हें बधाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक तिलकेश प्रसाद भावे, नगर निगम समाज कल्याण अधिकारी डॉ. श्रीमती रेनुका पिंगले सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

READ ALSO  राजनांदगांव : बेटियों ने जिस पानी को बचाया उसी में कागज भिगोकर पीएम को लिखा पत्र…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins