छत्तीसगढ़गरियाबंद जिला

CG : दानवीर भामाशाह सम्मान के लिए 30 सितंबर तक प्रविष्टियां …

By kadwaghut|22 Sep 2026, 11:17 AM
f X W

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति या संस्था को दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जाता है। चयनित व्यक्ति अथवा संस्था को एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डीपी ठाकुर ने बताया कि इस सम्मान के लिए व्यक्ति अथवा संस्था का छत्तीसगढ़ में निवासरत या कार्यरत होना आवश्यक है। प्रविष्टि में पूर्ण परिचय, दानशीलता एवं राष्ट्रीयता के क्षेत्र में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण, पूर्व में प्राप्त पुरस्कारों की जानकारी तथा उत्कृष्ट कार्यों से संबंधित प्रकाशन एवं प्रख्यात व्यक्तियों या पत्र-पत्रिकाओं की टिप्पणियां संलग्न करनी होंगी। चयन होने की स्थिति में पुरस्कार ग्रहण करने की लिखित सहमति एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ भी प्रस्तुत करने होंगे। इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्था अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ 30 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय में जिला कार्यालय समाज कल्याण, जिला गरियाबंद, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 11 में प्रस्तुत कर सकते हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  17 सितंबर को रायपुर में होगा भव्य राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलनश्, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शिरकत

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins