छत्तीसगढ़गरियाबंद जिला

CG : स्कूली बच्चों ने रंगोली के जरिए दिया स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का संदेश …

By kadwaghut|22 Sep 2026, 11:20 AM
f X W

दीप प्रज्वलित कर ग्रामीणों ने लिया स्वच्छ गरियाबंद का संकल्प

Advertisement
Advertisement

गरियाबंद । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में गरियाबंद जिले के विकासखंड देवभोग के विभिन्न विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जनजागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं।

अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक और संदेशपरक रंगोलियां बनाईं। रंगोलियों के माध्यम से कूड़ा-कचरा को डस्टबिन में डालने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। बच्चों की इस रचनात्मक पहल से ग्रामीणों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। वहीं शाम के समय ग्रामीण क्षेत्रों में दीप प्रज्वलित कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। ग्रामीणों और युवाओं ने मिट्टी के दीये जलाकर स्व सहायता समूह 2026’ और ‘स्वच्छ गरियाबंद’ की आकर्षक आकृतियां तैयार कीं। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक परवेज हनफी ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत किया जा रहा है। अभियान में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों सहित विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी हो रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए लोगों की सहभागिता से गांवों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और स्वच्छ एवं सुंदर गरियाबंद की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

READ ALSO  स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर जोर, छत्तीसगढ़ में 9 हजार सरकारी पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins