छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : बिजली गुल और लो वोल्टेज, चिखली में शॉर्ट सर्किट से फ्रीज और कैमरे खराब…
राजनांदगांव , बिजली गुल की समस्या लोगों को उमस भरी गर्मी के बीच हलाकान कर रही है। रविवार को पटरी पार इलाकों में दिनभर आंख मिचौनी होती रही। इससे बिजली पर आधारित कामकाज प्रभावित रहा। दोपहर 2 बजे के बाद नियमित सप्लाई शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। चिखली क्षेत्र की मेन लाइन में शार्ट सर्किट होने से कुछ कॉम्पलेक्स एवं घरों में फ्रीज और सीसीटीवी कैमरा खराब हो गया। सोमवार को शहरी क्षेत्र में काम होने से कई इलाकों में बिजली गुल होने के साथ इंटरनेट बंद रहा।
रविवार को निर्माण कार्य के चलते मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल रही। जनरेटर होने से मरीज और परिजनों को ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा। यही स्थिति अंचल में है। लोगों की शिकायत है कि तेज हवा या बारिश नहीं होने पर भी बिजली गुल की जा रही है। कंपनी के शिकायती नंबरों पर फोन रिसीव नहीं किया जाता।
अगली खबर लोड हो रही है...



