छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: महाशिवरात्रि पर मटन बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्रवाई

By kadwaghut|15 Feb 2026, 7:09 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव, 15 फरवरी 2026।
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शासन द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन करते हुए मटन विक्रय करने वाले एक युवक के विरुद्ध थाना बसंतपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन, पर्यावरण एवं नगरीय प्रशासन विभाग रायपुर द्वारा 15 फरवरी 2026 (रविवार) को महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में पशुगृह एवं समस्त मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। आदेश में स्पष्ट किया गया था कि उल्लंघन पाए जाने पर मांस जप्त कर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ठेला लगाकर कर रहा था मटन बिक्री, पुलिस को देखकर छिपाने लगा

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर क्षेत्र में निगरानी की जा रही थी।

इसी दौरान सूचना मिली कि मुस्तकीन कुरैशी (20 वर्ष), निवासी कसाईपारा वार्ड क्रमांक 20, थाना कोतवाली, राजनांदगांव कमला कॉलेज रोड के पास ठेला लगाकर मटन विक्रय कर रहा है। पुलिस दल को देखकर वह मटन छिपाने का प्रयास करने लगा। पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा मना करने पर वह विवाद करने पर उतारू हो गया।

पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत इस्तगाशा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव में प्रस्तुत किया।

READ ALSO  कोई जरूरतमंद परिवार आवास से वंचित न रहे, सम्मानजनक घर उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य: राजेश अग्रवाल

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक देवादास भारती, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल एवं आरक्षक अतहर अली की सराहनीय भूमिका रही।

Read also : Rajnandgaon : लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins